HKRN कंडक्टर भर्ती: हरियाणा परिवहन विभाग ने कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से प्रदेशभर के सभी डिपुओं में 280 कंडक्टरों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर कर्मचारी संगठनों ने कॉन्ट्रैक्ट भर्ती विरोध जताते हुए स्थाई भर्ती की मांग उठाई है। रोडवेज विभाग के निदेशक द्वारा HKRN के मैनेजिंग डायरेक्टर, पंचकूला को लिखे पत्र के अनुसार, रोडवेज विभाग में 280 HKRN कंडक्टरों की भर्ती की जानी है। इसके लिए 15 डिपो के लिए कंडक्टरों की डिमांड भी कौशल रोजगार निगम को दी गई है।
HKRN कंडक्टर भर्ती 2023
हरियाणा परिवहन विभाग में अब कौशल रोजगार निगम (एचके आरएन) के माध्यम से प्रदेशभर के सभी डिपुओं में 280 कंडक्टरों की भर्ती करेगा. पत्र के अनुसार रोडवेज विभाग में 280 कंडक्टरों की भर्ती की जानी है। साथ ही 15 डिपो के लिए कंडक्टरों की डिमांड भी कौशल रोजगार निगम को दी है। रोडवेज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रणबीर गहलोत व रोडवेज नेता बलवीर जाखड़ ने संयुक्त रूप से कहा कि एचकेआरएन (HKRN) से भर्ती कर सरकार द्वारा रोडवेज विभाग का निजीकरण करने की ओर कदम है। सभी यूनियनें तालमेल कमेटी के आह्वान पर विभाग व सरकार की इस प्रक्रिया का पुरजोर विरोध करेंगे, जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे। रोडवेज के कर्मचारी संगठनों ने नई भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि सरकार द्वारा रोडवेज विभाग का निजीकरण करने की कोशिश की जा रही है। वे मांग कर रहे हैं कि रोडवेज विभाग में स्थाई भर्ती की जाए।
- Read in English- HKRN Conductor Recruitment
एचकेआरएन से इन डिपुओं में होगी कंडक्टरों की भर्ती:
- चरखी दादरी में 21
- फतेहाबाद में 25
- जींद में 30
- झज्जर में 47
- कुरुक्षेत्र में 4
- करनाल में 17
- नारनौल व नूंह में 4-4
- पंचकूला में 9
- पानीपत में 7
- रेवाड़ी में 25
- सोनीपत में 4
- सिरसा में 5
- यमुनानगर में 40
- हिसार में 38

HKRN कंडक्टर भर्ती डिटेल 2023
भर्ती निगम | कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) HKRN |
राज्य | हरियाणा |
विभाग | हरियाणा रोडवेज |
वर्ष | 2023 |
पद | कंडक्टर |
भर्ती का प्रकार | कॉन्ट्रैक्ट भर्ती |
कुल पद | 280 |
केटेगरी | भर्ती (Recruitment) |
वेबसाइट | hkrnl.itiharyana.gov.in |

कंडक्टर भर्ती आवेदन करने के लिए
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- हरियाणा रोडवेज बस कंडक्टर भर्ती के लिए नवीनतम विज्ञापन देखें
- आवेदन करने से पहले निर्देश और पात्रता मानदंड को ध्यान से पढ़ें
- “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें
FAQs
https://hkrnl.itiharyana.gov.in
एचकेआरएन हरियाणा रोडवेज कंडक्टर भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर करें .